फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Doctors' meetings weigh heavily on patients, with no treatment even after hours of waiting.

Mohali News: डॉक्टर की मीटिंग मरीजों पर भारी घंटों इंतजार के बाद भी इलाज नहीं

Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Doctors' meetings weigh heavily on patients, with no treatment even after hours of waiting.
जीरकपुर। ढकोली सीएचसी की ओपीडी में डॉक्टर की मीटिंग मरीजों पर भारी पड़ रही है। कभी मीटिंग तो कभी अन्य कारणों से डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं होते हैं, जबकि मरीज घंटों इंतजार करने के बाद लाैट जाते हैं। वीरवार को भी कई बीमार मरीज ओपीडी के बाहर कराहते रहे लेकिन उनको देखने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

डॉक्टर के न आने पर कुछ मरीज थककर जमीन पर तो कुछ कुर्सियों पर बैठ गए। इससे अनभिज्ञ एसएमओ का कहना था कि सभी डॉक्टर सीट पर रहते हैं। उधर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे मरीजों से पूछा तो बताया कि डॉक्टर साहब किसी अर्जेंट मीटिंग में गए हैं। आने के बाद ही मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज कराने के लिए एयरपोर्ट रोड जीरकपुर से आई महिला ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वह साढ़े दस से 11 बजे के बीच अस्पताल पहुंची थी। उनको जनरल ओपीडी वार्ड के बाहर डॉक्टर साहब का इंतजार करते करीब दो घंटे हो चुके हैं। अभी तक उपचार नहीं मिला है। जब उसने आसपास के अन्य मरीजों से पूछा तो पता चला कि डॉक्टर साहब मीटिंग अटैंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed