फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Do not prescribe medicines to patients outside, give them from hospital pharmacy'

सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन ने औचक जांच की

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
'Do not prescribe medicines to patients outside, give them from hospital pharmacy'
मोहाली। फेज-छह स्थित जिला सिविल अस्पताल में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने औचक जांच की। साथ ही वहां पर मरीजों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वह इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, मेडिसन स्टोर, जच्चा बच्चा वार्ड, ऑप्रेशन थिएटर और लैब में पहुंचीं। डॉक्टरों के साजो सामान को भी उन्होंने परखा। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। साथ ही स्टाफ को हिदायत दी है कि मरीजों को बाहर की दवाई न लिखी जाएं, अस्पताल की फार्मेसी से दवाई मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन सुबह करीब नौ बजे ही अस्पताल में पहुंच गई थी। इस दौरान वह विभिन्न वार्डों में भी गई। स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर तक चेक किए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों और मुलाजिमों को हिदायत दी कि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने साफ किया है कि अगर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने में कोताही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में सरकार द्वारा तय दवाईयों का स्टाक पूरा होना चाहिए। जो दवाईयां कम है, उनके बारे में तुरंत मुख्य दफ्तर को सूचित किया जाए। साथ ही अस्पताल में सफाई की कमी नहीं होनी चाहिए। याद रहे कि कुछ दिन पहले पंजाब के नव नियुक्त सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने देर रात ग्यारह बजे औचक जांच की थी। हालांकि उस समय भी अस्पताल में कोई खामी नहीं मिली थी।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लागू करेें
सिविल सर्जन ने स्टाफ को हिदायत दी है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को असरदार तरीके से लागू किया जाए। ताकि आम लोगों को इनका पूरा लाभ मिल पाए। इस जांच का उद्देश्य अस्पताल के प्रबंधों को बेहतर बनाना है। इसके लिए डॉक्टरों के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. विजय भगत, डॉ. एचएच चीमा, डॉ. परमिंदर सिंह और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed