फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District court defamation case filed against BJP MP

भाजपा सांसद के खिलाफ जिला अदालत मानहानि का केस दायर

Sat, 13 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
District court defamation case filed against BJP MP
मोहाली। कृषि के नए कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता एवं सांसद रमेश विधूड़ी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ‘आप’ नेता नरिंदर सिंह शेरगिल ने उनके खिलाफ जिला अदालत में मानहानि का केस दायर किया है। केस में शुक्रवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान शेरगिल के वकील ने प्रमाण पेश किए और अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

शेरगिल के वकील हरदीप सिंह वधवा ने बताया कि रमेश विधूड़ी के खिलाफ अदालत में प्रमाण पेश किए गए हैं। विधूड़ी ने कहा था कि जो किसान दिल्ली सीमा पर बैठे हैं, उन्हें वहां पर बैठने के लिए पैसे मिल रहे हैं। यह कहकर विधूड़ी ने किसानों के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी। उन्होंने अदालत में अपना पक्ष रख दिया है। शेरगिल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। वह किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। वह खुद सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ रहकर आए हैं। बता दें कि शेरगिल ने ऐसी टिप्पणी करने वाले कई लोगों के खिलाफ राज्य की विभिन्न अदालतों मेें केस दायर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed