{"_id":"677eeb1a97d3a77d6d0abdd6","slug":"district-administrative-officer-will-live-in-purba-premium-apartment-purchased-167-flats-from-gmada-mohali-news-c-71-1-mli1005-124091-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रहेंगे जिला प्रशासनिक अधिकारी, गमाडा से 167 फ्लैट खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रहेंगे जिला प्रशासनिक अधिकारी, गमाडा से 167 फ्लैट खरीदे
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली के प्रशासनिक अधिकारी पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रहेंगे। इस सोसाइटी में पंजाब सरकार ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए 167 फ्लैट्स खरीदे हैं। इन फ्लैट्स का मुआयना करने के लिए मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन बुधवार को पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट पहुंची और यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास के लिए खरीदे गए फ्लैटों का जायजा लिया।
इन फ्लैटों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनको जल्द राज्य सरकार और जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार की ओर से ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी से लगभग 167 टाइप 3 और टाइप 2 फ्लैट खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की टीम के साथ इन फ्लैटों की स्थिति की जांच करने के लिए दौरा किया गया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सरकारी आवासों की मांग के अनुसार सभी मांगों की जांच करने के लिए कहा गया।
पीडब्ल्यूडी की टीम में सिविल और इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों के अलावा वाटर सप्लाई और सेनिटेशन के अधिकारी शामिल थे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मोहाली के अधिकारियों और कर्मचारियों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जिसे पंजाब सरकार की पहल पर जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों और कर्मचारियों से मांग की गई है कि राज्य सरकार के हाउस अलॉटमेंट मानदंडों के अनुसार उनके आवेदनों पर विचार किया जाए। जिला अधिकारियों के अलावा, पंजाब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के अधिकारियों को भी कुछ फ्लैट अलॉट किए जाएंगे। इस दाैरान उनके साथ एडीसी विराज एस तिड़के, एसडीएम दमनदीप कौर, एसी (जी) डॉ. अंकिता कंसल भी मौजूद थीं।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन