फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration will deal with dengue terror in seven days, DC convenes emergency meeting of officials

डेंगू के आतंक से सात दिन में निपटेगा जिला प्रशासन, डीसी ने बुलाई अधिकारियों की आपात बैठक

Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
District administration will deal with dengue terror in seven days, DC convenes emergency meeting of officials
मोहाली। वीआईपी जिले में बढ़ रहे डेंगू के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन ने अगले सात दिन में लक्ष्य निर्धारित करके डेंगू से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत फैसला लिया गया है कि मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर अब कुछ दिनों के लिए सिर्फ डेंगू की रोकथाम के लिए लगाई गई ड्यूटी में ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के कामों की समीक्षा करते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने इस संबंधी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार मुहिम शुरू की जाए। उन्होंने मोहाली नगर निगम, नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों के अधिकारियों को आदेश दिया कि सुबह के समय घरों में सर्वे करवाया जाए, जबकि शाम 5 बजे के बाद फॉगिंग पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के लिए मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को केवल डेेंगू के काम में लगाया जाए। डीसी ने आदेश दिए हैं कि जिन तालाबों में पानी भरा हुआ है, वहां पर गंबूजिया प्रजाति की मछली छोड़ी जानी चाहिए। इसके साथ ही काला तेल डाला जाए। जिससे मच्छर के प्रजनन को रोका जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूलरों, टायरों, गमलों और टूटे-फूटे बर्तनों में पानी जमा न होने दें। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, जिससे मच्छर के काटने से बचा जा सके। वहीं डीसी ईशा कालिया ने कहा कि बुखार होने पर जनदीक सेहत केंद्र में जाएं और डॉक्टर को दिखाकर ही दवा लें।
विज्ञापन

डेंगू बुखार के लक्षण
अगर किसी को डेंगू है तो इसकी पहचान के लिए अचानक तेज बुखार आना। सिर में आगे की और तेज दर्द। आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी। मांसपेशियों (बदन) और जोड़ों में दर्द। स्वाद का पता न चलना और भूख न लगना। छाती और ऊपरी अंगों पर खसरे जैसे दानें आना और चक्कर आना। जी घबराना उल्टी आना शामिल है। अगर कोई ऐसा महसूस करता है तो वह डेंगू का टेस्ट जरूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed