फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration cracks down on immigration companies that do not fill monthly statements

दो इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तर बंद तो एक बताए गए पते नहीं चल रही थी

Thu, 25 Nov 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
District administration cracks down on immigration companies that do not fill monthly statements
मोहाली। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों ने बुधवार शाम इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में दबिश दी। इस दौरान तीन कंपनियां बंद मिली। पता चला है कि वह कई महीनों से बंद पड़ी हैं। ऐसे में उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को लिखा गया है। इसके अलावा एक कंपनियों का दफ्तर दिए गए पते पर नहीं था। इस संबंधी उचित कार्रवाई के लिए डीएसपी सिटी-1 को भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डीसी के आदेशों पर बुधवार को एसडीएम हरबंस सिंह और डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह की अगुवाई में सांझी टीम ने आठ इमिग्रेशन दफ्तरों की चेकिंग की। यह सारी वह फर्मे थीं, जिनकी तरफ से मंथली स्टेटमेंट प्रशासन को नहीं भेजी जा रही थी। इस दौरान फेज-पांच में आरएमआर इमिग्रेशन कंपनी और फेज-3बी2 स्थित बेस्ट करियर कंपनी के दफ्तर बंद मिले। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उक्त कंपनियों के दफ्तर चार पांच महीनों से बंद पड़े हैं। साथ ही दफ्तरों में कोई नहीं आ रहा है। इसके साथ ही उक्त कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट को लिखा गया है। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ ओरेक्ल ग्रुप का दफ्तर बताए गए पते पर नहीं मिला। इस संबंधी उचित कार्रवाई करने के लिए डीएसपी को लिखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गैर कानूनी तरीके से चल रह रही इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इससे पहले भी स्पेशल ड्राइव चलाई गई थी। जिसमें मटौर और फेज-11 थाने की पुलिस ने कई इमिग्रेशन कपंनियों के मालिकों पर केस दर्ज किया था। उनके पास से काफी संख्या में पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए गए थे। पुलिस की ओर से इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed