{"_id":"69fb8efb7f50729d6809ddc1","slug":"dissatisfaction-expressed-over-da-arrears-and-staff-shortage-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142149-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डीए बकाया और स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डीए बकाया और स्टाफ की कमी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, जिला एसएएस नगर (मोहाली) इकाई की बैठक थाना कॉम्प्लेक्स फेज-11 स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षत महिंदर सिंह ने की। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक में पंजाब सरकार द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए का बकाया न देने की कड़ी निंदा की गई। महिंदर सिंह ने कहा कि सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज कर रही है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब सरकार डीए का बकाया रोकने के लिए प्रयासरत है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में पंजाब पुलिस में लगातार घट रही स्टाफ की संख्या पर भी चिंता जताई गई।
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि 2003 के बाद भर्ती हुए पुलिस कर्मियों को भी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ देने पर विचार किया जाए। इस मौके पर डीएसपी (रिटायर्ड) सतनाम सिंह, सतिंदर कुमार, परमजीत सिंह मलिकपुर (राज्य उपाध्यक्ष), पूर्व जिला प्रधान इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह काहलों, हरपिंदर कुमार, बहादुर सिंह, जसमेर सिंह मौजपुर, जसवीर सिंह, गुरमेल सिंह, बिशन सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, कीमती लाल, जगदीश सिंह, जगतार सिंह, हरजीत सिंह और अन्य सेवानिवृत्त थाना अधिकारी उपस्थित रहे।