{"_id":"650dfcee3fb2ea43620cb2f7","slug":"dispute-over-construction-of-wall-naib-court-beaten-up-nose-broken-mohali-news-c-71-1-mli1001-5740-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दीवार बनाने पर विवाद, नायब कोर्ट को पीटा, नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दीवार बनाने पर विवाद, नायब कोर्ट को पीटा, नाक की हड्डी टूटी
विज्ञापन
नयागांव/मोहाली। न्यू चंडीगढ़ स्थित गांव ढकोरां कलां में बेटी की शादी के चलते घर बनाने के दौरान पड़ोसी ने पांच-छह लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में चंडीगढ़ कोर्ट में नायब कोर्ट गुरदेव सिंह (52), उनके बेटे अमरिंदर सिंह (17) और बेटी जशन कौर भी जख्मी हो गए। गुरदेव सिंह की आंख में चोट लगी है। वहीं, नाक की हड्डी भी टूट गई है। उन्होंने माजरी थाना पुलिस में शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की कुछ दिन में शादी थी। इस पर उन्होंने गांव में एक व्यक्ति से जमीन ली थी। बेटी की शादी के चलते वह गांव में घर बना रहे थे। इस दौरान पुराने मकान की करीब 60-70 साल पुरानी सांझी दीवार को लेकर कुछ शंका थी। इस पर जिससे मकान खरीदा था, उसने कहा कि यह उनकी है। इस पर गांववालों ने अगले दिन काम कराने की बात कही तो उन्होंने बताया कि कल छुट्टी नहीं है। इस पर गांववालों ने खुद काम कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह बेटे के साथ घर से पार्किंग तक गाड़ी खड़ी करने के लिए गए तो वीरवार रात करीब पौने नौ बजे वहां पर बग्गा, उसके पिता रोडा, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह और दूसरे गांव से गोल्डी और एक अन्य व्यक्ति था। इन्होंने उन्हें काफी पीटा। वहीं, उन्हें बचाने आए बच्चे भी जख्मी हो गए। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई की बात कही है।
कोट्स...मामले में अस्पताल से एमएलआर नहीं मिली है। एमएलआर मिलते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। -योगेश, एसएचओ माजरी