फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dirty sewers of hotels stopped the work of service lane

Mohali News: होटलों के सीवर की गंदगी ने रोकी सर्विस लेन का काम

Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dirty sewers of hotels stopped the work of service lane
जीरकपुर। जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर बने के-एरिया फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर सीवर की गंदगी परेशानी का कारण बन गई है। हाईवे अथाॅरिटी ने करीब छह होटल संचालकों को नोटिस जारी किया है। होटल संचालकों को हिदायत है कि वे सीवर का पानी सड़क पर न छोड़ें। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सर्विस रोड पर हर समय पानी जमा रहता है। फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के कर्मियों के अनुसार बिना बारिश के भी यहां गड्ढों में लगातार पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पास के होटलों से निकलने वाला सीवरेज ही इसका मुख्य कारण है। दूषित पानी की वजह से सड़क की हालत खराब हो चुकी है, मरम्मत का काम रुक गया है। कंपनी के कर्मियों का कहना है कि जब तक सीवर का बहाव बंद नहीं होगा, तब तक रिपेयर का कार्य शुरू करना मुश्किल है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड के पास स्थित उन सभी होटलों को नोटिस दिया गया है, जिनका सीवर की गंदगी सीधे सड़क पर बह रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि होटल संचालक इस समस्या को तुरंत नहीं रोकेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी-राहगीर परेशान
राहगीरों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। गड्ढे इतने ज्यादा हो गए हैं कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला जा रहा है। हाईवे पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि सर्विस रोड की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन सीवरेज का बहता पानी किसी भी मरम्मत को टिकाऊ नहीं रहने दे रहा। जब तक होटल संचालक अपनी सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं करेंगे, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





हाईवे की सर्विस रोड पर कई होटल बने हुए हैं। उनका सीवर की गंदगी सड़क पर आ रही है। उन होटल संचालकों को नोटिस दिया गया है। उनको सीवर ठीक करने की लिए कहा गया है। यदि वे नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राहुल सोखल, मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed