फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dilapidated roads in Ward-16 to be repaired at a cost of 50 lakh; colonies connected to the highway will benefit

Mohali News: वार्ड-16 की खस्ताहाल सड़कें 50 लाख रुपये से होंगी दुरुस्त, हाईवे से जुड़ी काॅलोनियों को मिलेगा फायदा

Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated roads in Ward-16 to be repaired at a cost of 50 lakh; colonies connected to the highway will benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से सटे जीरकपुर के वार्ड नंबर-16 की खस्ताहाल सड़कों का जल्द नवीनीकरण किया जाएगा। नगर परिषद ने इन सड़कों के कायाकल्प के लिए करीब 50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। यह कार्य 15 सितंबर के बाद शुरू होने की उम्मीद है, जिससे वार्ड की कई कॉलोनियों में रहने वाले हजारों निवासियों को राहत मिलेगी। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और ऊपरी परत उखड़ी हुई है।
इन सड़कों की खराब हालत से स्थानीय लोग और दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से परेशान थे। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही और मुश्किल हो जाती थी। वार्ड-16 की कई कॉलोनियां अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से सीधे जुड़ी हैं। इस कारण इन सड़कों पर सुबह से देर रात तक वाहनों का भारी दबाव रहता है। प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट में सड़क नवीनीकरण की मांग को उचित ठहराया गया।
विज्ञापन

हाईवे से कनेक्टिविटी और सर्वे
वार्ड नंबर-16 की अधिकांश कॉलोनियां अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से जुड़ी हैं। इस महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी को देखते हुए वार्ड की सड़कों का संबंधित अधिकारियों ने सर्वे किया। अधिकारियों ने हाईवे से कॉलोनियों तक की सड़कों पर बढ़ती आवाजाही का आकलन किया। खराब हिस्सों को चिह्नित किया गया है, ताकि एक बार सड़क निर्माण होने के बाद दोबारा खराब न हो। नवीनीकरण पूरा होने के बाद वार्ड का सड़क नेटवर्क पहले के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों को मिलेगी राहत
नवीनीकरण का सीधा लाभ प्रीत कॉलोनी, दशमेश एनक्लेव और यमुना एनक्लेव जैसी कॉलोनियों को मिलेगा। चंडीगढ़ एनक्लेव की बाहरी रोड, अमोलक एनक्लेव और फ्रेंड्स एनक्लेव के लोग भी लाभान्वित होंगे। सिल्वर सिटी एक्सटेंशन और आसपास की अन्य कॉलोनियों के निवासियों को भी सुविधा होगी। इन सड़कों के बेहतर होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ रोजाना हाईवे से इन कॉलोनियों की ओर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही आसान होगी। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती थी, जो अब दूर होगी।


15 सितंबर बाद शुरू होगा सड़कों का नवीनीकरण
वार्ड नंबर-16 की सड़कों का सर्वे करवाकर नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से काम करवाया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसका निर्माण कार्य 15 सितंबर के बाद शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।





-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed