फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Difficult to walk on the broken road of Kishanpura village of Zirakpur

जीरकपुर के गांव किशनपुरा की टूटी सड़क से चलना हुआ मुश्किल

Thu, 20 Jan 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on the broken road of Kishanpura village of Zirakpur
जीरकपुर। शहर के ढ़कोली इलाके से गांव किशनपुरा को जाने वाली सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। इस सड़क से दर्जनों रिहायशी सोसायटियोें और अन्य राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। यह सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है और मेन होल के ढक्कन खुले पड़े हैं। स्थानीय लोग कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों से इस सड़क की हालत को ठीक करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद इसको कोई गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से नगर काउंसिल के अधिकारियों से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस सड़क पर तेजी से नई रिहायशी सोसाटियां विकसित हो रही हैं। लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। पिछले दिनों से इस सड़क पर यातायात काफी बढ़ गया है। लेकिन इसके बावजूद इसकी हालत की ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। यह सड़क जगह जगह टूूटी हुई है जिस पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़ गए हैं। इस पर सीवरेज के मेनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं। जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस सड़क पर रात के समय रोशनी का कोई प्रबंध नहीं है। इस कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे में टूटे मेनहोल वाहन चालकों व अन्य राहगीरों के लिए ओर भी खतरनाक साबित होते है। पिछले दिनों से कई बार टूटे मेनहोल में गिरकर कई वाहन चालक हादसाग्रस्त हो चुके हैं। इस बारे में संपर्क करने पर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा ने कहा कि जल्द ही सड़क की हालत सुधार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed