{"_id":"60cd032d8ebc3e33542e9e2d","slug":"didn-t-go-back-to-jail-even-after-completing-parole-police-arrested-him-from-home-mohali-news-pkl417168771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरोल पूरी होने पर भी नहीं गया वापस जेल, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरोल पूरी होने पर भी नहीं गया वापस जेल, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी के मामले में नाभा जेल में सजा काट रहे दोषी सतनाम सिंह निवासी मनौली कुछ समय पहले पेरोल पर घर आया था। इस दौरान जब उसकी पेरोल का समय खत्म हुआ तो वह वापस जेल नहीं गया। इस मामले को जेल अथारिटी ने गंभीरता से लेकर सोहाना थाने की पुलिस को पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस ने दोषी के घर में दबिश देकर उसे दबोच लिया। साथ ही उस पर सोहाना थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद दोबारा जेल में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह मनौली का रहने वाला है। उसे नशा तस्करी के मामले में कुछ समय पहले दस साल की सजा हुई थी। कोरोना काल में वह जेल से पेरोल पर बाहर आया था और उसे 8 मई को वापस जेल जाना था। कोरोना की वजह से उसके पेरोल की समय अवधि बढ़ी थी, ऐसे में आरोपी को यह ध्यान ही नहीं रहा कि उसका पेरोल खत्म हो गया है। इस कारण वह तय समय पर जेल नहीं गया, न ही कोई आवेदन दिया।
जब यह मामला नाभा जेल अथॉरिटी के सामने आया तो उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने दोषी को तुरंत काबू कर जेल लाने के लिए जेल अथॉरिटी को कहा तो अथॉरिटी ने सोहाना थाने को पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक दोषी का कहना था कि उसके ध्यान सेे ही निकल गया था कि पेरोल खत्म हो गया है।