{"_id":"687d4e4294079d483d00aa0c","slug":"diarrhea-wreaks-havoc-in-chengera-village-one-dead-more-than-12-people-infected-mohali-news-c-71-1-spkl1019-131431-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव चेंगेरा में डायरिया का कहर, एक की मौत, करीब 12 से ज्यादा लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव चेंगेरा में डायरिया का कहर, एक की मौत, करीब 12 से ज्यादा लोग संक्रमित
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। गांव चेंगेरा में डायरिया फैलने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब 12 लोग संक्रमित हैं जिनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतक सरबन सिंह के बेटे जसप्रीत सिंह ने बताया कि गांव में लगभग एक महीने पहले गांववासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, जो कई जगहों से लीक हो रही थी, पिछले 15 दिनों से गांव में गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण वह, उसके पिता सरबन सिंह और परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार पड़ गए।
दो दिन पहले उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के एक अस्पताल में ले गए, जहां बीती रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्य भी इलाज करवा रहे हैं। इसी तरह इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती गुरपाल सिंह के बेटे संदीप सिंह ने बताया कि उनके परिवार के सात सदस्य प्रभावित हुए थे, जिनमें से बाकी की हालत ठीक है, लेकिन पिता की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मामला उनके ध्यान में कल ही आया है
पानी की सप्लाई का मामला उनके ध्यान में कल ही आया है और विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।- हरमिंदर सिंह, सरपंच
पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा
गांव चेंगेरा में पिछले महीने पेयजल सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई थी और उन्हें कल शाम को ही इसके लीकेज और गांववासियों को गंदे पानी की सप्लाई के बारे में पता चला है। विभाग ने बिछाई गई लाइन की जांच के लिए कर्मचारियों की टीम भेज दी है और जहां भी लीकेज है, उसे आज शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।- नवजोत सिंह, जलापूर्ति विभाग अधिकारी
विज्ञापन
मामला अभी संज्ञान में आया है
मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और गांव में टीमें भेज दी गई हैं जो ग्रामीणों की जांच कर पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध कराएंगी। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - डॉ. परमजीत कौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालोमाजरा
स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मामले में आप सरकार विफल
प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। गांव में पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - हरदयाल सिंह कंबोज, पूर्व विधायक