फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhanteras saw a surge in customers, with silver shining brightly

Mohali News: धनतेरस की उमड़े ग्राहक, चांदी की बिखेरी चमक

Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras saw a surge in customers, with silver shining brightly
मोहाली-जीरकपुर। धनतेरस पर जिले के लोगों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई थी। मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, खरड़, कुराली के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सड़कों पर वाहनों की वजह से मोहाली, जीरकपुर और खरड़-कुराली हाईवे पर जाम का आलम था।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग में जगह नहीं मिलने के कारण वाहन चालक परेशान नजर आए। इस बार सोने के मुकाबले चांदी से बनी चीजों की खरीदारी ज्यादा हुई। मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस के अनुसार लोगों ने चांदी के सिक्के, मूर्तियां, पायल, बर्तनों की खरीदारी की। उनके अनुसार धनतेरस पर करीब दस किलो सोने की बिक्री हुई। यह गत वर्ष की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण लगातार बढ़ती सोने की कीमतें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

मोहाली के फेज-3बी2, फेज-7, फेज-11, फेज-3बी1, फेज-4 और फेज-5 समेत शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। पारंपरिक बर्तनों की इस बार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। स्टील, कांसे और तांबे के बर्तनों की मांग इतनी रही कि कई दुकानों पर दोपहर तक स्टॉक खत्म हो गया। मोहाली व्यापार मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान अकबिंदर सिंह गोसल ने कहा कि ग्राहकों की भीड़ और उनके खरीदारी के उत्साह को देखते हुए मोहाली में धनतेरस का यह त्योहार कारोबारियों के लिए एक बड़ी सफलता लेकर आया है, और यह दिवाली के आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहन बाजार में शुक्रवार को तेजी शनिवार को सुस्ती रही
वाहनों की खरीदारी इस धनतेरस का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल की बिक्री हुई, शनिवार होने के कारण खरीदारी में थोड़ी सुस्ती देखी गई। कारोबारियों का अनुमान है कि रविवार को वाहन खरीदारी में तेजी आएगी, क्योंकि कई लोग शुभ मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। कई शोरूम में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर और सजावट की व्यवस्था की। इसके अलावा, शहर के मॉल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर शाॅप में भी दिनभर रौनक बनी रही। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन की बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed