Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dhaneshwar Brahmin life was transformed by a month of satsang

Mohali News: एक महीने के सत्संग से बदल गई धनेश्वर ब्राह्मण की जिंदगी

Tue, 24 Nov 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dhaneshwar Brahmin life was transformed by a month of satsang
कार्तिक महात्म्य कथा में कथावाचक चंद्रमोहन सेमवाल ने सुनाया प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। अच्छी संगति इंसान के विचारों और जीवन की दिशा बदल सकती है। सत्संग के महत्व का वर्णन फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा के 28वें दिन कथावाचक चंद्रमोहन सेमवाल ने धनेश्वर ब्राह्मण की कथा के माध्यम से किया।
उन्होंने बताया कि उज्जैन निवासी धनेश्वर ब्राह्मण अपने जीवन में अनेक बुरे कर्म करता था। व्यापार के सिलसिले में वह माहिष्मती नगरी पहुंचा, जहां नर्मदा नदी के तट पर कार्तिक व्रत करने वाले श्रद्धालु ठहरे हुए थे। उनके संपर्क में रहकर धनेश्वर ने एक महीने तक पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भगवान विष्णु का स्मरण किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनेश्वर की मृत्यु हो गई। यमलोक में उसके कर्मों के अनुसार दंड देने की तैयारी हुई, लेकिन सत्संग के पुण्य प्रभाव से उसे मुक्ति मिल गई। नारद जी ने बताया कि कार्तिक व्रतियों के सानिध्य और भगवान के नाम स्मरण से उसके पाप समाप्त हो गए। इसके बाद उसे यक्ष योनि प्राप्त हुई और वह कुबेर का सेवक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे विचारों वाले लोगों की संगति करनी चाहिए। सत्संग व्यक्ति को बुरे कर्मों से दूर कर धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed