फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Devotees prayed for happiness and prosperity by offering arghya to the setting sun.

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की

Mon, 31 Oct 2022 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for happiness and prosperity by offering arghya to the setting sun.
मोहाली/खरड़। जिले में छठ मैया की पूजा का दो दिवसीय त्योहार रविवार को शुरू हुआ। इसके उपलक्ष्य में शहर के अलग-अलग फेजों और सेक्टरों के अलावा खरड़ और इलाके के बड़े गांव बलौंगी में छठ पूजा के लिए कृत्रिम सरोवर बनाए गए थे। इनमें अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार समेत पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। जबकि सोमवार को उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजन विधि संपन्न की जाएगी। महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। वहीं, इस मौके को विभिन्न दलों के राजनेताओं ने भी कैश किया। उन्होंने समागम में हाजिरी लगाकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर भी लोगों को बधाई संदेश भेेजे।
विज्ञापन

बलौंगी में छठ पूजा पर सबसे बड़ा आयोजन किया गया। यहां के दशहरा मैदान में छठ पूजा सेवा समिति की ओर से विशेष छट पूजा घाट बनाया गया था। इसमें पूजा करने के लिए भारी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पहुंच और पूजा अर्चना करके भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह, पूर्व सेहत मंत्री एवं सीनियर भाजपा नेता बलबीर सिद्धू, भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य संजीव वशिष्ट ने भी हाजिरी लगाई। समिति के प्रधान टीपी सिंह, दलीप कुमार, पूर्व पार्षद अशोक झा, बहादुर सिंह सरपंच समेत कई लोग मौजूद रहे। गांव शाहीमाजरा में श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर के साथ छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं की ओर से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया, साथ ही पूजा पाठ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के एनसी शर्मा, डॉ. बीर सिंह बाजवा, पार्षद जगदीश जग्गा, रामकुमार शाही माजरा आदि मौजूद रहे। फेज-1 स्थित अंकुश क्लब की ओर से रामलीला मैदान में छठ पूजा का आयोजन किया गया। फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी छठ पूजा का आयोजन हुआ। छठ पूजा के संयोजक वेद व्यास गुप्ता, संजीव जोशी आदि ने मिलकर सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. सुभाष शर्मा और संजीव वशिष्ट को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान चंद्र मोहन गोयल, मंदिर कमेटी के प्रधान प्रमोद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ में भारी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया
खरड़ में छठ महापर्व का आयोजन किया गया। यहां के महाराजा अज सरोवर में छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालू पूजा में शामिल हुए। मिथिला छठ समिति की ओर से आयोजित किए गए समागम को लेकर सरोवर के छठ घाट पर पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। मिथिला छठ समिति की ओर से इस वर्ष समारोह के दौरान पानी के बीचोबीच स्थित मंच पर भगवान श्रीराधा कृष्ण की रास एवं देवों के देव महादेव शिव पार्वती और अन्य झांकियां सजाई गई। मैथिली छठ समिति के प्रधान नव कुमार झा ने बताया कि महापर्व का शुभारंभ 28 अक्तूबर शुक्रवार से चल रहा है और 31 को संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed