{"_id":"641a146e0a2cb85f3e04b656","slug":"development-work-will-be-done-in-derabassi-with-eight-crore-rupees-mohali-news-c-16-1-93720-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी के विकास पर खर्च किए जाएंगे आठ करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी के विकास पर खर्च किए जाएंगे आठ करोड़ रुपए
विज्ञापन
डेराबस्सी में आठ करोड़ रुपये से किए जाएंगे विकास कार्य
स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री ने दी जानकारी डंपिंग ग्राउंड का किया जाएगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। शहर के विकास कार्यों पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने दी। उन्होंने कहा कि यह पैसे पंजाब सरकार ने डेराबस्सी पर खर्च करने का फैसला लिया है।
डॉ. निज्जर ने बताया कि डेराबस्सी के डंपिंग ग्राउंड के रखरखाव और नगर काउंसिल के अन्य कार्यों के लिए विभिन्न पदों जैसे श्रम, चालक, इलेक्टिशन, माली और अन्य पदों की सेवाएं लेने के लिए 1.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 1 से लेकर 6 और 15 में इंटरलॉकिंग टाइलों और नालियों की मरम्मत, सरस्वती विहार में विभिन्न स्थानों पर टाइलों और नालियों की मरम्मत के अलावा अन्य जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे।
इसके अलावा पार्किंग की जगह विकसित करने के लिए चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज के नीचे टाइलिंग का कार्य, डंपिंग ग्राउंड पर एमआरएफ का शेड डालने, वार्ड नंबर 8 में सैनी धर्मशाला का निर्माण, श्री गुरुद्वारा साहिब मुबारकपुर के नजदीक ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य, सामुदायिक केंद्र मुबारकपुर के नजदीक गली का निर्माण, वार्ड नंबर 11 में स्थित सामुदायिक केंद्र के नजदीक महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय का निर्माण करने के लिए छह करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
निकाय मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के लिए विभागीय प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। जो पूरी होने के बाद जल्द विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सरकारी कार्यों में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता लाने की हिदायत दी।
कैपशन-डॉक्टर निज्जर की तस्वीर।