फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development work will be done in 66 villages from 10 crore 89 lakh

अब शहरों की तर्ज पर बदलेगी गांवों की सूरत, 66 गांवों में 10 करोड़ 89 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 12 Jan 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 66 villages from 10 crore 89 lakh
ग्राम पंचायतों के सदस्यों को चेक देते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले के शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों की जल्दी ही सूरत बदल जाएगी। गांवों में शहरों की तरह बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह विकास कार्य पार्टीबाजी से ऊपर उठकर जनता के लिए किए जा रहे हैं। यह बातें सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने गांवों के विकास कार्यों के लिए चेक बांटने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार गांवों को विकसित कर मॉडल बनाना चाहती है। 14वें वित्त कमीशन के तहत मोहाली जिले के खरड़ ब्लॉक में पड़ते 66 ग्राम पंचायतों को 10 करोड़ 89 लाख 91 हजार 646 रुपये के चेक पंचों-सरपंचों को सौंपे गए हैं। इस योजना के तहत माजरी ब्लॉक के सात गांवों को 92 लाख 68 हजार 507 रुपये के चेक दिए गए हैं।
विज्ञापन

बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए घातक साबित होंगे। इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने विधानसभा में इनके खिलाफ प्रस्ताव लाया है। इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेशचंद शर्मा, जिला परिषद की चेयरपर्सन जसविंदर कौर, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान कंवरबीर सिद्धू, मनजीत सिंह तंगोरी, बल्लोमाजारा के सरपंच जस्सी, मानकपुर कल्लर के सरपंच करम सिंह, बहलोलपुर के सरपंच मनजीत राणा, नगारी के सरपंच भूपिंदर और गुरविंदर सिंह बड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed