फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development work in Kharar gains momentum, new projects worth Rs 100 crore approved

Mohali News: खरड़ में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 100 करोड़ के नए प्रोजेक्ट मंजूर

Wed, 01 Apr 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Development work in Kharar gains momentum, new projects worth Rs 100 crore approved
खरड़। नगर परिषद ने शहर में विकास कार्यों को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया है। विधायक अनमोल गगन मान के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। कार्यकारी अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीनों में शहर में कुल 103 विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें सड़कों का निर्माण व मरम्मत, निज्जर रोड सहित कई क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाना, ड्रेनेज और स्टॉर्म पाइपलाइन बिछाना, ट्यूबवेल स्थापित करना, हाई मास्ट लाइटें लगाना और पार्कों में ओपन जिम उपकरण शामिल हैं। विशेष रूप से शहर में 24 नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति मजबूत हुई है और गर्मी के मौसम में पानी की कमी से निपटने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन


आगे की योजना:
नगर परिषद ने करीब 100 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू होगा। इसके अलावा, खरड़-लांडरा रोड के मरम्मत और नवीनीकरण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। अधिकारी आशा कर रहे हैं कि इन कार्यों के पूरा होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed