{"_id":"65ce96b15114a80278050194","slug":"derabassi-shooting-injured-woman-dies-in-pgi-mohali-news-c-71-1-spkl1049-111602-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी गोलीकांड: घायल महिला की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी गोलीकांड: घायल महिला की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर में रामगढ़ रोड पर स्थित गांव दफरपुर की गुरुनानक कॉलोनी में बीती 12 फरवरी को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों की ओर से गोली मारकर घायल की गई महिला की वीरवार को चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। बता दें कि महिला का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी, जो कूल्हे के पास फंसी थी। गोली के कारण शरीर में इंफेक्शन बढ़ता गया और वीरवार को देर रात महिला मौत हो गई। उधर, पुलिस भी हमलावरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है।गौरतलब है कि साल 12 फरवरी को कॉलोनी में घर के बाहर बैठी 61 वर्षीय सरोज को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाइक के पीछे बैठे हमलावर ने महिला पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसकी गर्दन को जख्मी करते हुए निकल गई। जहां करीब दस टांके लगे हैं, जबकि दूसरी गोली उसके पेट से होते हुए कूल्हे में फंस गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन अभी तक गोली नहीं निकाली जा सकी है।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सरोज के होश में आने का इंतजार कर रहे थे, जबकि गोली का संक्रमण बढ़ने से उनकी मौत हो गई। सारा मामला सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने वारदात वाले दिन ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया था, लेकिन हमलावारों तक नहीं पहुंच पाई है। परिवार को डर है कि कहीं हमलावर परिवार पर दोबारा हमला कर किसी अन्य पारिवारिक सदस्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बात करने पर मुबारिकपुर चौकी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।