फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   derabassi flyover, derabassi flyover opened, derabassi, mohali, punjab, chandigarh

गुड न्यूजः खुल गया डेराबस्सी फ्लाईओवर, पर ट्रायल के लिए

Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
derabassi flyover, derabassi flyover opened, derabassi, mohali, punjab, chandigarh
गुड न्यूजः खुल गया डेराबस्सी फ्लाईओवर, पर ट्रायल के लिए - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय मार्ग पर डेराबस्सी में बने फ्लाईओवर को तय समय से पांच महीने पहले अंबाला से चंडीगढ़ की ओर से वाहनों की एकतरफा आवाजाही ट्रायल के तौर पर मंगलवार दोपहर खोल दी गई। इससे सड़क के नीचे जाम से काफी राहत मिली। दोतरफा आवाजाही खुलने में एक महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर तय समय से पहले ही फ्लाईओवर का कार्य चालू होने से शहरवासियों में खुशी है। लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देते व फ्लाईओवर पर सेल्फी खींच कर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी में जाम की स्थिति को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 90 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से साल 2014 के नवंबर महीने में फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य हरियाणा की निजी कंपनी पावर लिमटेड को दिया था। कंपनी ने दो साल के निर्धारित समय में साल 2018 के 31 अक्तूबर तक इसका कार्य पूरा करना था। लेकिन कंपनी ने शुरुआती दौर से कार्य में तेजी रखते हुए दिन रात कार्य किया। इसका नतीजा फ्लाईओवर पांच महीने पहले तैयार हो गया। कंपनी की ओर से आज फ्लाईओवर पर ट्रायल के लिए एक तरफ यातायात खोला गया। हालांकि, चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जाने वाली तरफ के ऊपर से भाखड़ा ब्यास को जाने वाले बिजली की हाईटेंशन तार निकलती है। जिसको हटाने के लिए कंपनी ने पावरकॉम के पास फीस जमा करवा दी है। जिसे हटाने के लिए एक महीने का समय मांग रहे हैं। इसके हटने के बाद ही दूसरी तरफ यातायात शुरू किया जा सकेगा। वहीं, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिंदर सिंह ने बताया कि सेफ्टी नियमों और मापदंड के चलते चंडीगढ़ की ओर से आवाजाही बंद रखी गई है। इसके लिए 66 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर डिटेल रिपोर्ट बीबीएमबी को भेज दी गई है। वहां से अनुमति मिलने पर ही हाइटेंशन लाइन से छेड़छाड़ की जा सकेगी, जिसमें एक महीन तक लग सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान कंपनी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक सेफ्टी के लिए जरूरी तकनीकी सुधारों का अध्ययन कर रही है। एकतरफा आवाजाही केवल लेन की मार्किंग के दौरान एक दिन के लिए बंद की जा सकती है।
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
फ्लाईओवर पर यातायात शुरू होने के बाद के ट्रैफिक दबाव काफी कम हो गया है। इससे अंबाला की ओर से सर्विस रोड पर जाम जैसी स्थिति नदारद होने लगी है। निर्माण कंपनी को सर्विस सड़कों की मरम्मत और रीकार्पेटिंग के लिए पीक अवर्स में भी खुला समय मिल गया है। दूसरी ओर, आवाजाही खोलने से शिवमंदिर खेड़ा की ओर बंद की गई सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा किया जा सकेगा। इससे दोनों सर्विस रोड पर ट्रैफिक फ्लाईओवर पिलर्स के दाएं बाएं ही रहेगा। रोडवेज बसों को रुकने के लिए समय और स्थान की कमी नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर ब्लिंकर्स लगाए जाने हैं
आवाजाही चाहे खोल दी गई परंतु अभी पुल पर सड़क के बीच लेन मार्किंग होनी बाकी है। पुल के दोनों छोर पर ब्लिंकर्स लगाए जाने हैं। फ्लाईओवर के मीडियन पर दोनों तरफ लाइटों व नीचे सर्विस रोड पर फ्लाईओवर से सटे लाइट पोल्स सर्विस रोड्स को रोशन करेंगे। इन लाइट पोल्स का बिजली कनेक्शन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed