फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi: Case filed against Education Point owner for fraud in the name of immigration

डेराबस्सी : इमिग्रेशन के नाम पर ठगी के आरोप में एजुकेशन पॉइंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Derabassi: Case filed against Education Point owner for fraud in the name of immigration
डेराबस्सी। कॉलेज रोड पर स्थित ‘एजुकेशन पॉइंट’ नामक इमिग्रेशन सेंटर के मालिक द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलेज रोड पर स्थित एजुकेशन पॉइंट, जो आईएलटीएस कोचिंग का काम करता था, वहां लंबे समय से भोले-भाले नौजवानों को विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस पार्टी समेत उक्त सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन

वहां से कुछ पासपोर्ट, रजिस्टर और एक लैपटॉप भी बरामद हुआ। जब वहां मौजूद दफ्तरी स्टाफ से नौजवानों को विदेश भेजने के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो वे लाइसेंस पेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि उक्त सेंटर का मालिक नौजवानों से विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलकर ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला कि उक्त एजुकेशन सेंटर के पास जरूरी दस्तावेजों की कमी थी। पुलिस ने सेंटर के मालिक हरविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोषी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि किसी भी एजेंट को पैसे देने से पहले उसके लाइसेंस की पड़ताल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed