फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Department will knock every house, corona vaccine will be taken at home

अब हर घर दस्तक देकर कोरोना से सेहत कर्मी करेंगे जंग

Mon, 06 Jun 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Department will knock every house, corona vaccine will be taken at home
मोहाली। कोरोना महामारी को मात देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर दस्तक मुहिम के दूसरे चरण का जिले में सोमवार से आगाज होगा। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि इस मुहिम के तहत सेहत विभाग के मुलाजिम लोगों के घर पहुंचकर टीकाकरण करेंगे। इस दौरान 12 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक दूसरा या तीसरा टीका नहीं लगवाया है, उन्हें भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस काम में समाजसेवी संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि सेहत विभाग के मुलाजिम शहरों और गांवों में घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण करेंगे। काफी लोग अभी तक दूसरा या तीसरा टीका लगाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्हें भी टीकारण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महामारी की रोकथाम के लिए पूर्ण टीकाकरण आवश्यक है। जो लोग दूसरा या तीसरा टीका लगवाने में देरी कर रहे हैं, उन्हें भी पहल के आधार पर टीकाकरण करवाना चाहिए क्योंकि अगर दूसरा टीका समय पर नहीं दिया गया तो पहला टीका लगवाने का कोई मतलब नहीं है। जब दोनों टीके व बूस्टर डोज जग जाती है तो कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड का टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

हलके में न लें लक्षण
सिविल सर्जन ने एक बार फिर जिले के लोगों से कोविड-19 की जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी को लगातार खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने की शिकायत रहती है तो डॉक्टर की सलाह लेकर कोविड टेस्ट कराएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सेहत विभाग की हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed