{"_id":"631f9c6fe7629e6558045418","slug":"dengue-suspected-woman-died-was-admitted-in-private-hospital-mohali-news-pkl4622128190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम, निजी अस्पताल में थी भरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम, निजी अस्पताल में थी भरती
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना के बाद अब डेंगू ने भी कहर मचा दिया है। सोमवार को डेंगू संदिग्ध एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग संक्रमित हुए। मृतका की पहचान 43 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। वह सेक्टर फेज-3बी1 की रहने वाली है। महिला कुछ दिनों से फेज-6 के ही निजी अस्पताल में भर्ती थी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अक्षय कुमार ने कहा कि डेंगू संदिग्ध महिला अस्पताल में भर्ती की गई थी। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि सेहत विभाग की टीमें इलाके में सक्रिय हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले में सोमवार को 154 मरीजों के नमूने लिए गए। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब दो महीने में ही डेंगू के 211 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि महिला मरीज की मौत ने सेहत विभाग की नींद उड़ा रखी है। सेहत विभाग की टीमों की ओर से सोमवार को 3392 घरों में सर्वे किया गया था। इनमें से 128 घरों से डेंगू का लारवा मिला था। अब तक जिले भर में 270912 घरों में सर्वे किया जा चुका है और मोहाली जिले में 8758 घरों से लारवा मिला है। अभी भी डेराबस्सी, खरड़ और मोहाली के फेज-1 और 7 से डेंगू के मरीज लगातार अधिक सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ इलाकों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि इलाके में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी इलाके में फॉगिंग नहीं हो रही हो तो इस बारे में तुरंत नगर निगम को सूचित किया जाए। याद रहे कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का इलाज मुफ्त होता है।
घातक डेंगू के लक्षण...
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, मितली, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख न लगने जैसे लक्षणों से होती है। कई दिनों के बाद, आमतौर पर 3-7 दिनों के बाद मरीज में गंभीर डेंगू के लक्षण नजर आ सकते हैं।