फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue patients figure crosses three thousand in Mohali, 95 new cases came

मोहाली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार, 95 नए केस आए

Sun, 07 Nov 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients figure crosses three thousand in Mohali, 95 new cases came
मोहाली। जिले में शनिवार को डेंगू के 95 नए केस सामने आए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार कर 3168 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में सफाई रखें। साथ ही किसी भी तरह का पानी न जमा होने दें। तभी डेंगू को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी शहर में डेंगू कहर बरपा रहा है। मोहाली और डेराबस्सी सब डिवीजन में हालत काफी खराब हैं। इन एरिया में प्रत्येक घर में मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि सेहत विभाग की टीम ने डेंगू के हाई रिस्क एरिया की पहचान कर सूची प्रशासन को भेजी थी। साथ ही अब प्रशासन की टीम की ओर से इलाके में सर्वे करवाया जा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से जागरूक करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। हालांकि केस कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी मानकर चल रहे है कि नवंबर अंत स्थिति पूरी तरह से काबू में होगी। जबकि दूसरी तरफ सेहत विभाग की तरफ जिला सिविल अस्पताल में 80 बेड का स्पेशल डेंगू वार्ड तैयार किया गया। साथ ही सभी सिविल जिला सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज फ्री किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह इसका पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में आए 2260 केस
जिले में दो महीनों से डेंगू कहर बरपा रहा है। गत महीने में 2260 केस सामने आए। जबकि आखिर पांच दिनों में 460 मरीज सामने आए हैं। गत चौबीस घंटे में बाहरी राज्यों से 22 डेंगू मरीज सामने आए हैं। अधिकारियों की माने तो लोगों को खाने में तरल पदार्थ शामिल करने चाहिए। साथ ही बकरी के दूध और कीवी आदि के चक्कर से बचना चाहिए। नारियल का पानी और ओआरएस पीना चाहिए। इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed