{"_id":"57912a664f1c1b3c50c4b921","slug":"dengue-malaria-fogging-rainy-weather-summer-season-mohali-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त, उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त, उठाया बड़ा कदम
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशसान ने भी अपनी तैयारी कर ली है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर डीएस मांगट ने समूह कार्य साधक अधिकारियों व बीडीपीओज से मीटिंग की। साथ ही हिदायत दी है कि सेहत विभाग के साथ मिलकर शहरों, कस्बों व गांव में फॉगिंग करवाई जाए। ताकि डेंगू व मलेरिया से बचा जा सकें। उन्होंने कहा कि फॉगिंग के साथ भरे पानी में काले तेज का छिड़काव किया जाए, ताकि बीमारियों के जन्म देने वाले कीड़ों को खत्म किया जा सके। उन्होंने समूह अधिकारियों को हिदायत दी है कि टायरों वाली दुकानों में पड़े पुराने टायरों में मच्छर पैदा होने की संभावना रहती है। ऐसे दुकानदारों को अपनी दुकानों में सफाई रखने के लिए कहा जाए।
गांव स्तर पर लगाए जाए मेडिकल कैंप
डीसी ने सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह गांव स्तर पर लोगों की सुविधा के लिए डेंगू व मलेरिया संबंधी विशेष कैंप लगाए, ताकि लोगों को उक्त बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा सकें। वहीं, विभाग की तरफ से चलाई जा रही मोबाइल वैनों को दूर पड़ते गांवों में भेजा जाए। ताकि वहां के लोगों को उचित सेहत सुविधाएं मिल पाएं।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए लगेगा कैप
डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सिविल सर्जन डॉ. रणजीत कौर गुरू ने जिले में दी जा रही सेहत सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने बताया कि जिले में सात नए सेंटर अर्बन सेंटर खोले जाएंगे। वहीं, हर महीने की नौ तारीख को प्रेगनेंट महिलाओं की जांच के लिए कैंप लगाए जाएंगे।