फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue larvae found in three shops, challan

Mohali News: तीन दुकानों में मिला डेंगू का लारवा, चालान

Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in three shops, challan
कुराली। सेहत विभाग की टीम की ओर से ड्राई-डे मनाया गया और लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उद्देश्य से चेकिंग की गई। इस दौरान शहर के तीन कबाड़ की दुकानों में डेंगू का लारवा मिला। टीम ने तीनों के चालान काटे। जांच टीम के सदस्य मनीष कुमार और हरसिमरणजीत सिंह ने बताया कि सेहत विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को मनाए जाने वाले ड्राई-डे के तहत शहर के विभिन्न स्थानों में डेंगू लारवा की जांच की है ताकि इस बरसात के सीजन में लोगों को डेंगू एवं मलेरिया की चपेट में आने से बचाया जा सके। जांच में तीन कबाड़ की दुकानों पर लारवा भी मिला जिनके चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट भी बांटे गए। इस मौके पर टीमों ने लोगों को खाली पड़े बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने देने व निरंतर सफाई करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed