{"_id":"6192c1387b42f1708454934f","slug":"dengue-confirmed-in-47-people-the-number-of-patients-reached-3678-mohali-news-pkl4331139111","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, 3678 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि, 3678 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। सोमवार को 169 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 47 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि डेंगू की किसी से मौत नहीं हुई। वहीं, डेंगू संक्रमित हुए कुल मरीज में से छह बाहरी जिलों से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 3678 हो गई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सुबह-शाम शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहनें। साथ ही डेंगू संदिग्ध होने की स्थिति में सीधे सिविल अस्पताल जाएं। वहां पर इलाज और टेस्ट की सुविधा पूरी तरह से फ्री है। लोगों को इस सुविधा का पूरा लाभ उठाना चाहिए। जिले में गत एक महीने से डेंगू का संकट गहराया हुआ है। औसतन हर रोज पचास से अधिक मरीज आ रहे हैं। मोहाली डेंगू केसों के मामले में पंजाब के टॉप पांच जिलों में चल रहा है। इस चीज ने जिला प्रशासन की नींद उड़ाई हुई है।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखने के लिए विभाग के एक सीनियर अधिकारी को तैनात किया। उन्होंने पूरे जिले में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। कई जगह गंदगी समेत कई खामियां भी मिली हैं, जिन्हें सुधारने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं, गत पांच दिनों में डेंगू के 241 केेस आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू मरीजों को अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। रोजाना कम से कम दो लीटर तरल पदार्थों का सेवन करना होगा। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस वाला पानी शामिल है।