फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue case surfaced from Pinjore, health department alerted

Mohali News: पिंजौर से डेंगू का केस सामने आया, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Thu, 03 Aug 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue case surfaced from Pinjore, health department alerted
पंचकूला। जिले में डेंगू की दस्तक फिर से शुरू हो गई है। बुधवार को पिंजौर के 35 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। अब केस आने के बाद व्यक्ति के घर के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही फॉगिंग की जाएगी। साथ ही दोबारा से डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक पिंजौर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति के सीने में दर्द की बात सामने आई। इसके बाद व्यक्ति कालका स्थित हेल्थ सेंटर में जांच के लिए गया, जांच के दौरान व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच की गई। जांच करने के बाद व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हो गई। पुष्टि होने के बाद टीम की ओर से इसकी जानकारी पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार को दी गई। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से घर का सर्वे किया गया है। वहीं घर के पास फॉगिंग भी जल्द कराई जाएगी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू का केस सामने आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया डोर टू डोर सर्वे शुरू
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डोर टू डोर सर्वे दोबारा शुरू किया गया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अगर अब दोबारा सर्वे में डेंगू का लारवा मिलेगा तो इसके लिए विभाग की ओर से नोटिस देने के साथ ही नगर निगम और कालका नगर परिषद को इसके चालान के लिए भी लिखा जाएगा। वहीं इसी सप्ताह से सरकारी दफ्तरों की डेंगू की जांच की जाएगी, जिस विभाग में लारवा पाया जाएगा उसे भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed