फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration against builder in Zirakpur continues for third day, sloganeering fiercely

जीरकपुर में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, जमकर हुई नारेबाजी

Tue, 24 Aug 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against builder in Zirakpur continues for third day, sloganeering fiercely
जीरकपुर। जीरकपुर के गाजीपुर रोड पर स्थित प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ वादा खिलाफी करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन किसी अधिकारी या बिल्डर ने उनकी सुनवाई नहीं की है। रोष के चलते सोसाइटी निवासियों की ओर से बिल्डर की लेबर को काम करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। लेबर को सोसाइटी में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ओंकार सिंह सैनी, एडवोकेट मनप्रीत कौर, शिव भारद्वाज, मनजीत सिंह, विमल, रविंदर कुमार, नवनीत, शिवानी बैनर्जी, प्रेम कुमार, रविंदर गुप्ता, दिनेश मौर्या, अशीम विज और सुरिंदर गुप्ता ने बताया कि वह पिछले एक साल से बुनियादी सहूलियतों के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर ने सोसाइटी का काम पूरा होने तक कोई मरम्मत चार्ज नहीं लेने का वादा किया था और पांच सौ रुपये चार्ज तय किया गया था, लेकिन अब बिल्डर 1200 रुपये मांग रहे हैं। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

कोट..
इस बारे में कार्यकारी अधिकारी ग्रीस वर्मा ने कहा की यह विल्डर और रेजिडेंट्स के बीच का मामला है। हमारा इसमें कोई लेना देना नहीं है। बाकी यदि कोई शिकायत आती है तो उसे देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed