{"_id":"612163a28ebc3e79987e332a","slug":"demonstration-against-builder-for-not-getting-basic-facilities-mohali-news-pkl4241913106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाएं न मिलने के विरोध में बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाएं न मिलने के विरोध में बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर स्थित प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ वादा खिलाफी करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सोसाइटी का गेट बंद कर बिल्डर की लेबर को बाहर ही रोक दिया। फ्लैटों के निर्माण के लिए आने वाले बिल्डिंग मैटीरियल को अंदर दाखिल नहीं होने दिया।
ओंकार सिंह सैनी, एडवोकेट मनप्रीत कौर, शिव भारद्वाज, मनजीत सिंह, विमल, रविंदर कुमार, नवनीत, शिवानी बैनर्जी, प्रेम कुमार, रविंदर गुप्ता, दिनेश मौर्या, अशीम विज और सुरिंदर गुप्ता ने बताया कि वह पिछले एक साल से बुनियादी सहूलियतों के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर ने सोसाइटी का काम पूरा होने तक कोई मरम्मत चार्ज नहीं लेने का वादा किया और पांच सौ रुपये चार्ज तय किया गया, लेकिन अब बिल्डर हमसे 1200 रुपये मांग रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर ने सोसाइटी को जाने वाले मेन रास्ते को 35 फीट बनाने का वादा किया था, लेकिन यह रास्ता मात्र 26 से 28 फीट ही है। सोसाइटी में एक छोटा पार्क छोड़ा गया था पर उसका भी आधा हिस्सा रोड में चला गया है। बिल्डर की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने और पार्किंग की सुविधा का वादा किया था। इसके साथ ही बच्चों के लिए जिम, सिक्योरटी गार्ड्स, बाउंड्री वाल और सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था। बिल्डर की ओर से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया, उल्टा उनसे 1200 रुपये मरम्मत चार्ज के रूप में मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द हल करें समस्या नहीं तो रोड करेंगे जाम
लोगों ने बताया कि इन सबकी लिखित शिकायत नगर काउंसिल अधिकारियों दे चुके हैं, लेकिन काउंसिल अधिकारियों ने कोई करवाई नहीं की। ऐसा प्रतीत होता है कि यह बिल्डर परिषद अधिकारियों की शह पर ही काम कर रहे हैं और गरीब जनता की कमाई लूट रहे हैं। लोगों ने काउंसिल अधिकारियों से अपील की कि या तो उनके काम पूरे करवाए जाएं या फिर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही लोगों ने काउंसिल अधिकारी को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वह ओल्ड अंबाला रोड को जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कोट्स :::
हमने तो प्लॉट डेवलपमेंट की थी यह फ्लैट तो किसी और बिल्डर के हैं। अगर वह सारी सुविधाएं लेना चाहते हैं तो मरम्मत चार्ज तो देना ही पड़ेगा। अगर कम चार्ज देंगे तो सुविधाएं भी कम ही होंगी।
-पुनीत सिंगला, कॉलोनाइजर
कोट्स :::
मामला मेरे ध्यान में नहीं है। सोमवार को कागजात चेक करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि सोसाइटी निवासियों को कोई समस्या आ रही है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।
-गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल