फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration against administration in village Bhankharpur

गांव भांखरपुर में प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 12 Mar 2021 02:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against administration in village Bhankharpur
डेराबस्सी। नजदीकी गांव भांखरपुर के लोगों ने गांव के बीच से गुजरने वाले ओवरलोड टिप्परों से दुखी होकर वीरवार को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने ओवरलोड टिप्परों को घेरकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि गांव के बीच से गुजरते ओवरलोड टिप्परों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसी कारण उनकी सड़कें टूटती जा रही हैं। उन्होंने इस समस्या के हल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत दी है, लेकिन पुलिस इन पर नकेल नहीं कस रही है। इस कारण वह रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। इस दौरान लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर मुबारिकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ओवरलोड टिप्परों को अपने कब्जे में लेकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने कहा कि भांखरपुर-मुबारिकपुर लिंक रोड पर रोजाना सैकड़ों ओवरलोड टिप्पर गुजरते हैं। यह टिप्पर मुबारिकपुर क्रेशर जोन और आसपास के माइनिंग क्षेत्र से आते हैं। इनमें तय की गई ऊंचाई से ज्यादा ऊपर तक माल भरकर जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, वहीं यह बिना ढके ही सड़कों पर दौड़ाए जाते हैं। इस कारण सड़केें टूटती हैं और टिप्परों में भरी मिट्टी, रेत या पत्थर सड़कों पर गिरते रहते हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि तेज दौड़ते यह टिप्पर कई मासूम लोगों की जान ले चुके हैं और कई हादसों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों समेत ट्रैफिक पुलिस को बार-बार इस समस्या की शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वीरवार को लोगों ने इन टिप्परों का रास्ता रोका है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह गांव के पास से इन टिप्परों को गुजरने नहीं देंगे। इस दौरान अगर माहौल खराब होता है तो इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

इस मौके पर पहुंचे मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद में टिप्परों को कब्जे में ले लिया था। नियम तोड़ने वाले टिप्पर चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- गांव भांखरपुर में टिप्पर घेरने बाद में मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed