फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration after death by drinking poisonous liquor

जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2020 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration after death by drinking poisonous liquor
जीरकपुर। पंजाब में जहरीली शराब के सेवन से हुईं मौतों के बाद सियासत तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी हल्का डेराबस्सी नेता सरदार कुलजीत सिंह रंधावा और यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी करमजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करमजीत सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब सरकार नशे पर काबू नहीं कर पा रही है। वहीं, रंधावा ने बताया कि पंजाब
के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिना किसी जांच-पड़ताल के अपना दोष सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर डाल दिया है।
पीड़ित परिवारों को मिले 10 लाख का मुआवजा
कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि कैप्टन सरकार की इस तरह की कारगुजारी को पंजाब के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार के इस तरह के गैर लोकतांत्रिक कामों का डटकर विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। करमजीत सिंह चौहान ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed