फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to start registration work in the old building of Tehsil Kharar

Mohali News: तहसील खरड़ में रजिस्ट्रियों का काम पुरानी इमारत में शुरू करने की मांग

Sat, 06 Jun 2026 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to start registration work in the old building of Tehsil Kharar
खरड़। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ब्लॉक खरड़ की बैठक गांव देहकलां के कम्युनिटी सेंटर में ब्लॉक प्रधान हरचंद सिंह गड़ांगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य नेता मेहर सिंह थेड़ी और जिला प्रधान रविंदर सिंह देहकलां विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने तहसील खरड़ में जमीनों की रजिस्ट्रियों के दौरान एसडीएम कार्यालय में लगने वाली भारी भीड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि रजिस्ट्रियों का कार्य दोबारा तहसील कार्यालय की खाली पड़ी इमारत में शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। किसानों ने निशानदेही प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने यूरिया खाद की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि सहकारी सभाओं में पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी डीलर यूरिया के साथ अनावश्यक सामान बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। नेताओं ने सरकार से इस पर रोक लगाने और हर खरीद पर बिल देना अनिवार्य करने की मांग की। मीटिंग में साहिबप्रीत सिंह पोपना, गुरमीत सिंह, महिंदर सिंह, दीदार सिंह, जागर सिंह, कुलदीप सिंह, मनदीप सिंह समेत यूनियन के अन्य सदस्य और किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed