फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to save MNREGA raised, workers made allegations

Mohali News: मनरेगा बचाओ की उठी मांग, मजदूरों ने लगाए आरोप

Tue, 17 Feb 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand to save MNREGA raised, workers made allegations
लांडरां/ बनूड़। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस जिला मोहाली के अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन अलग-अलग गांवों में मनरेगा बचाओ मीटिंग की गई। इसमें कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर गगनदीप सिंह बॉबी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट जसप्रीत सिंह खास तौर पर शामिल हुए। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस ने गांव लखनौर, रायपुर कलां, राय खुर्द, गुडाना, ढेलपुर, डेरी, कुरडा और कुरडी में मीटिंग कीं। इन मीटिंग्स को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर गगनदीप सिंह बोबी, स्टेट चेयरमैन एडवोकेट जसप्रीत सिंह और जिला मोहाली प्रेसिडेंट पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेेगा स्कीम को खत्म करके देश के मजदूरों को बेरोजगार करने पर तुली हुई है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की मोदी सरकार इस स्कीम को बहाल नहीं करती, कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इस स्कीम का कड़ा विरोध कर रही है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इस स्कीम को बहाल नहीं करती। गगनदीप बॉबी, एडवोकेट जसप्रीत सिंह और पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के मजदूरों को रोजगार देने की गारंटी के तहत मनरेेगा स्कीम शुरू की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस स्कीम को बंद करके देश के करोड़ों मजदूरों की रोजी-रोटी छीनने की कोशिश की है। इन मीटिंग में चाचा चमन लाल, जसपाल सिंह कुर्दी, संत सिंह, नंबरदार गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, सरपंच लखमीर सिंह रायपुर कला, पंच जगतार सिंह, पूर्व सरपंच हरि सिंह, पंच गुरसेवक सिंह गुडाना, लंबरदार बंटी गुडाना, गुरदीप सिंह डेरी, पूर्व सरपंच जसप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed