फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to open registry of plots without NOC

Mohali News: बिना एनओसी के प्लॉटों की रजिस्ट्री खोलने की मांग

Thu, 22 May 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to open registry of plots without NOC
नयागांव। नयागांव के लोग बिना एनओसी के अपने प्लॉट की रजिस्ट्री तक नहीं करवा पा रहे। न ही वे बिजली और पानी के कनेक्शन ले सकते हैं। बिना एनओसी और बिना प्लॉट की रजिस्ट्री के न कोई अपने मकान या प्लॉट पर लोन ले सकता है और न ही लोन करवा सकता है।
विज्ञापन

इलाके में पिछले तीन महीने से प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को परेशान आ रही है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को 20 मई 2025 नयागांव डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह की अगुवाई में नयागांव इलाके के काफी डीलर ओर अन्य लोग इकट्ठे होकर माजरी तहसील पहुंचे। सभी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ओर अन्य लोगों ने नायब तहसीलदार रमनदीप कौर और तहसीलदार राजवीर सिंह से मिलकर बात की और उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने वहां मौजूद सभी लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग को डीसी मोहाली और संबंधित विभाग के मंत्रियों के सामने रखा जाएगा। दूसरी ओर नयागांव डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह और अन्य लोगों ने कहां जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सब जल्द ही डीसी मोहाली और पंजाब रेवेन्यू मंत्री से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed