फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to open regional office of Haryana Education Board in Panchkula

Mohali News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में खोलने की मांग

Sat, 19 Aug 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to open regional office of Haryana Education Board in Panchkula
पिंजौर। शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन एडवोकेट विजय बंसल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। बंसल का कहना है कि पिंजौर, कालका और पंचकूला के राजकीय विद्यालयों के छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को शिक्षा संबंधी अनेक समस्याएं आ रही हैं। इस कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में दोबारा खोला जाए। वर्ष 1996 तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में था। इस कारण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र आदि जिलों के छात्र अपनी समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला से करवा लेते थे। परंतु 1996 में इस क्षेत्रीय कार्यालय को भिवानी स्थानांतरित कर दिया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कुछ वर्ष पूर्व ही क्षेत्रीय कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 539.50 वर्ग मीटर और 18,79,78 रुपये की जमीन पंचकूला में हुडा से खरीदी है, अभी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पंचकूला में क्षेत्रीय कार्यालय के भवन का निर्माण शुरू नहीं किया है। एडवोकेट विजय बंसल का कहना है कि पिंजौर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के अधीन पूरे पंचकूला जिले के करीब 50 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और उनके कलस्टर में शामिल लगभग 500 मिडिल और हाई स्कूल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed