फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to cancel the joint auction of three commercial plots in Sector-67

Mohali News: सेक्टर-67 के तीन व्यावसायिक प्लॉटों की संयुक्त नीलामी रद्द करने की मांग

Sun, 30 Aug 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the joint auction of three commercial plots in Sector-67
मोहाली। सेक्टर-67 के प्लॉट नंबर 13, 15 और 16 को एक साथ मिलाकर नीलाम किए जाने का विरोध तेज हो गया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-67 के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गमाडा के मुख्य प्रशासक से मुलाकात कर संयुक्त नीलामी तत्काल रद्द करने की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान एवं गमाडा के सेवानिवृत्त एक्सईएन एनएस कलसी ने कहा कि इस मामले को पहले भी गमाडा अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है। इसके अलावा विधायक कुलवंत सिंह और पंजाब के शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया को भी शिकायत दी गई थी। एसोसिएशन के अनुसार, दोनों जनप्रतिनिधियों ने निवासियों की मांग को उचित बताते हुए गमाडा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे थे। प्रतिनिधिमंडल ने सवाल उठाया कि जब विधायक और मंत्री ने तीनों प्लॉटों की अलग-अलग नीलामी की बात कही थी, तो इन्हें संयुक्त रूप से नीलामी में क्यों शामिल किया गया। मुख्य प्रशासक ने संबंधित पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पार्क की 75 फुट जगह में से करीब आठ फुट हिस्से को व्यावसायिक प्लॉट की नीलामी में शामिल किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्य प्रशासक ने स्पष्ट किया कि पार्क का आकार कम नहीं किया जाएगा। संबंधित हिस्सा व्यावसायिक प्लॉट से काटकर खरीदार को दिया जाएगा। एसोसिएशन ने भवन की ऊंचाई अधिकतम तीन मंजिल तक सीमित रखने की मांग भी रखी। एनएस कलसी ने चेतावनी दी कि यदि निवासियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed