फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand for grant of Rs 251.40 crore from Finance Commission for Kharar city

Mohali News: खरड़ शहर के लिए वित्त आयोग से 251.40 करोड़ की ग्रांट देने की मांग

Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for grant of Rs 251.40 crore from Finance Commission for Kharar city
खरड़। पार्षद राजबीर सिंह राजी ने केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष को विकास कार्यों की सूची सौंपी है जिसमें खरड़ के लिए 251.40 करोड़ जारी करने की मांग की गई है। राजबीर सिंह ने राज्य के चार स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ चंडीगढ़ में आयोजित केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में खरड़ का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

राजी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने वित्त आयोग के अध्यक्ष का ध्यान इस ओर दिलाया कि खरड़ शहर की जनसंख्या चार लाख से अधिक हो गई है। शहर में सीवरेज के एसटीपी प्लांट पर पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। बाकी 20 फीसदी सीवरेज सिस्टम को स्थापित करने में 65 करोड़ की लागत आनी है।
विज्ञापन

खूनीमाजरा और खानपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉट का काम चल रहा है और इन दोनों पर 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बडाला रोड पर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाने हैं, जिसकी लागत 65 करोड़ रुपये आएगी। इन सबके लिए करीब 215 करोड़ रुपये के फंड की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में 15 नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, जिसकी लागत 6.80 करोड़ रुपए है। नगर परिषद खरड़ को 10 और ट्यूबवेल की जरूरत है। जिसकी लागत 4.60 करोड़ रुपये आएगी। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष को बताया कि 70 प्रतिशत क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप बिछाए जा चुके हैं। शेष 30 प्रतिशत क्षेत्र में पाइप बिछाने के काम पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद इन खर्चों को अपने साधन से खर्च करने में सक्षम नहीं है। इसलिए उनकी मांग है कि करीब 251 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed