फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delivery boy looking at mobile hits bike rider coming from the front

Mohali News: मोबाइल देख रहे डिलिवरी बॉय ने सामने से आ रही बाइक सवार को मारी टक्कर

Wed, 20 Mar 2024 06:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 20 Mar 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy looking at mobile hits bike rider coming from the front
गिलको वैली में हादसा, घायल की नाक की हड्डी टूटी और माथे पर लगा गहरा कट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गिलको वैली के पास डिलीवरी बॉय ने चलती मोटरसाइकिल पर फोन में मैसेज देखते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। इससे दोनों ही सड़क पर गिर गए। दूसरे मोटरसाइकिल चालक के मुंह पर मोटरसाइकिल का हैंडल लगने से उसके माथे और नाक से काफी खून आने लगा। इसके बाद राहगीरों ने उसके परिजनों को बुलाया, जिन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
सागर वासी खरड़ ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात करीब दस बजे वह मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। जब वह गिलको वैली के पास पहुंचा तो उसके सामने से एक फूड डिलीवरी बॉय भी मोटरसाइकिल पर आ रहा था। वह मोटरसाइकिल पर लगे मोबाइल स्टैंड पर फोन रख कर कस्टमर को मैसेज कर रहा था। इससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होती गई और वह उसकी ओर आता रहा। मोटरसाइकिल की स्पीड ज्यादा होने के कारण उससे मोटरसाइकिल नहीं संभली और उसने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस टक्कर से डिलीवरी बॉय सुरक्षित रहा, परंतु सागर के माथे और नाक से काफी खून बहने लगा। इसके बाद डिलीवरी बॉय वहां से मौका पाकर भाग निकला। वहीं सागर को खून में सना देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां जांच में पता लगा है कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है और उसके माथे पर भी काफी गहरा कट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed