{"_id":"689e3bca3b68817dc4047d8b","slug":"decision-on-majithias-bail-plea-reserved-again-judicial-custody-extended-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132401-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित, ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित, ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका जिला अदालत में हुई। वीरवार भी अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए मामले की अगली तारीख 18 अगस्त तय की है। वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे मामले में सुनवाई होगी।
अदालत ने सातवीं बार फैसला सुरक्षित रखा गया है। वहीं, आज मजीठिया का ज्यूडिशियल रिमांड खत्म हुआ था , अदालत ने 28 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दिया है। बुधवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई, लेकिन सुनवाई के दौरान कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। घंटों की बहस के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित रख लिया था। फैसले के लिए 14 अगस्त की तारीख तय की थी। आज फिर कोई फैसला नहीं सुनाया गया।
वहीं, मंगलवार को कोर्ट में मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी फैसला आना था लेकिन इस याचिका पर भी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले में 21 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।