{"_id":"6a9343fe416e53b9e10b441c","slug":"debris-from-a-burnt-down-warehouse-dumped-along-the-national-highway-passersby-troubled-by-the-stench-mohali-news-c-71-1-spkl1019-146427-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: राष्ट्रीय मार्ग किनारे फेंका जला वेयरहाउस का मलबा, दुर्गंध से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: राष्ट्रीय मार्ग किनारे फेंका जला वेयरहाउस का मलबा, दुर्गंध से राहगीर परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां/बनूड़। बनूड़-तेपला राष्ट्रीय मार्ग पर गांव गुरना खेड़ी के पास आग से जलकर राख हुए एक वेयरहाउस का मलबा सड़क किनारे फेंके जाने का मामला सामने आया है। मलबे के बड़े-बड़े ढेरों से दुर्गंध उठने के कारण मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलौर, गुरमेजर गुरना, हैप्पी गुरना खेड़ी, मनजीत सिंह बिल्ला खलौर, इंद्रजीत सिंह ईसापुरिया, परमजीत सिंह बासमा, तरसेम लाल पूर्व सरपंच बासमा और जस्सी ढिल्लों समेत अन्य लोगों ने बताया कि गुरना खेड़ी के पास बने वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान रखा था। 29 अप्रैल को वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिससे अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगों का आरोप है कि अब वेयरहाउस प्रबंधकों ने जले हुए सामान और मलबे को राष्ट्रीय मार्ग के किनारे वन विभाग की जमीन पर डाल दिया है। इससे जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मलबा जल्द हटवाने और भविष्य में सड़क किनारे मलबा डालने पर रोक लगाने की मांग की है।
अस्थायी दुकानों पर भी कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान के आसपास वन विभाग की जमीन पर कथित तौर पर अवैध अस्थायी दुकानें भी बनी हुई हैं। कुछ दुकानों पर मांस आदि बेचने की बात कही गई है। दुकानों के आसपास आवारा कुत्तों के झुंड रहने से सड़क पर हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मलबा हटाने के साथ इन अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।