फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Debate over bill, staff assaulted the next day

Mohali News: बिल पर हुई बहस, अगले दिन स्टाफ से की मारपीट

Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Debate over bill, staff assaulted the next day
मोहाली। गांव नन्नूमाजरा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में करीब 20 लड़कों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। हमले का कारण एक रात पहले बिल को लेकर स्टाफ और हमलावरों के बीच बहस होना बताया गया है। इस हमले में एक युवक के हाथ पर गंभीर चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल के दाएं हाथ पर चार टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-87 निवासी योगेश ने बताया कि वह नन्नूमाजरा में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। गत 25 अगस्त को रेस्टोरेंट पर कुछ व्यक्ति आए, जो खाने-पीने के बिल पर बहस करने लगे। इस पर पूरा स्टाफ वहां जमा हो गया उन्होंने सभी के साथ गाली गलौज की, और बाद में बिल देते समय सभी को धमकी देकर चले गए। अगली रात करीब तीन बजे जब वह और रेस्टोरेंट का अन्य स्टाफ रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे। तभी वह व्यक्ति 20 व्यक्ति समेत रेस्टोरेंट के सामने आ गए, जिनके हाथ में डंडे, रॉड और अन्य तेजधार हथियार मौजूद थे। उन्होंने अंदर आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया और सामान भी फेंकने लगे। जब स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे, जिस दौरान योगेश के हाथ में तेजधार हथियार से चोट आई और काफी खून बहने लगा। इस पर जब स्टाफ ने पुलिस बुलाने की धमकी दी और शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद साथी कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed