फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Death of 35-year-old person due to roof collapse

हादसा : खरड़ के गांव मामूपुर में गिरी कच्चे की मकान की छत, 35 साल के व्यक्ति की दबकर की मौत

Sun, 09 May 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Death of 35-year-old person due to roof collapse
खरड़। शहर के नजदीकी गांव मामूपुर में शनिवार दोपहर एक कच्चे मकान की छत गिरने से वहां पर सो रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 साल के वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ कोलकाता से यहां अपने नाना के घर आया हुआ था। पुलिस चौकी घडुआं के मुलाजिमों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पक्का मकान बनाने की योजना के तहत परिवार को पैसे नहीं दिए, अब परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। प्रशासन को इस परिवार की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक वरिंदर सिंह गांव मामूपुर में अपने मामा रछपाल सिंह के घर पर अपनी मां के साथ ठहरा हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि शनिवार बाद दोपहर वरिंदर सिंह घर के एक कमरे में सो रहा था। जबकि पूरे परिवार के सदस्य बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत गिर गई और वरिंदर सिंह मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और बड़ी मुश्किल से वरिंदर को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल खरड़ में ले गए। यहां डाक्टर सुखजीत बाबा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed