{"_id":"675f2d89f412c6906d0fd554","slug":"deaf-and-dumb-people-were-duped-of-crores-of-rupees-in-the-name-of-investing-in-crypto-currency-case-registered-against-five-accused-mohali-news-c-71-1-mli1005-123172-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मूक-बधिरों से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर करोड़ों ठगे, पांच आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मूक-बधिरों से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर करोड़ों ठगे, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर पटियाला में आयोजित एक सेमिनार में 500 मूक-बधिर लोगों को बुलाया गया था। इनसे करोड़ों रुपये का निवेश भी करवाया गया। लेकिन किसी को भी पैसे ही वापस नहीं दिए गए। इस मामले में पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस थाना ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमनदीप शर्मा, भाई नवदीप शर्मा और पिता मदन लाल शर्मा (तीनों निवासी पटियाला), शरण शशिधरण थांबी वासी थाना (महाराष्ट्र) और फरहान अहमद निवासी गांव काशीपुर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
वहीं, पीड़ितों में प्रवेश कुमार (35) निवासी गांव धनौरा जिला अंबाला (हरियाणा) ने बताया कि वह जन्म से बधिर है। उन्हाेंने 5 फरवरी को इस ठगी के मुख्य आरोपी अमनदीप शर्मा (जो कि खुद मूक-बघिर है) ने पटियाला के हरपाल टिवाणा ऑडिटोरियम में करवाए सेमिनार में हिस्सा लिया। इस सेमिनार में करीब 500 मूक बधिर पहुंचे थे और कंपनी का नुमाइंदा (क्रिप्टो इंवेस्टर) मेक्यिस चोमस्की भी आया था। सेमिनार में अमनदीप शर्मा ने खुद को कंपनी का एशिया का ब्रांड एंबेसेडर बताया और कंपनी की योजनाएं भी बताई। इसके बाद सभी से पैसा निवेश करने को कहा।
इस सेमिनार के अलावा अमनदीप शर्मा ने फरहान अहमद, शरण शशिधरण के साथ मिलकर देश के अलग-अलग राज्यों में सेमिनार किए। इनके प्रेरित करने पर कुछ लोगों ने गूगल पे या खाते के जरिए इन्हें पैसे भेजे तो कुछ ने सेल्फ मेकर स्मार्ट सॉल्यूशन कंपनी की वेबसाइट के जरिए निवेश किया। उसने भी 21 अगस्त 2021 को कंपनी की वेबसाइट के जरिए 28500 रुपये का निवेश किया पर दो साल का समय पूरा होने के बाद उसके अकाउंट में तो 72160 रुपये दिखाई दिए पर वह उन्हें विड्राल नहीं करवा सका।
विज्ञापन
इस पर उसने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर उसने सेमिनार में आए अन्य लोगों से संपर्क किया तो सोनू सैणी, भारत भूषण, गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह आदि ने बताया कि उनके द्वारा भी कंपनी में लगाए पैसों का रिफंड नहीं हुआ है जबकि उन्होंने नियमों के मुताबिक सारे कागज जमा करवा दिए हैं।
इसके बाद इस बारे में ज्यादा छानबीन की तो पता चला कि उक्त आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर पैसे लेकर मनी लॉड्रिंग के जरिए पोलैंड पहुंचा दी। ऐसा करके आरोपियों ने मूक बधिरों के साथ कई लोगों के साथ ठगी की है। इस बात का पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी, जिसकी जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।