{"_id":"676cbb5353fd4a7794062d1b","slug":"deadly-attack-on-building-material-businessman-with-swords-one-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1005-123611-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिल्डिंग मैटीरियल के कारोबारी पर तलवारों से जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिल्डिंग मैटीरियल के कारोबारी पर तलवारों से जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। गांव तसौली के रहने वाले बिल्डिंग मैटीरियल के कारोबारी शरणजीत सिंह पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायल शरणजीत सिंह के बयान पर आरोपी रणवीर सिंह, शरणजीत सिंह सेखों, मनजीत सिंह, अमन मलिक और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 109, 304, 191(3) और 190 के तहत केस र्ज कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी रणवीर सिंह निवासी गांव नडियाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
घायल शरणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-97 में रेता-बजरी और बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है। 23 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने डंप पर मौजूद था, इस दौरान उसके डंप पर रणवीर सिंह, शरणजीत सिंह सेखों, मनजीत सिंह निवासी जगतपुरा और अमन मलिक निवासी गांव कुंभडा अपने 10-12 साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर वहां आए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने उसे मार देने की नीयत से उसके सिर पर हथियारों से वार किए। इस दौरान जब उसने अपना बचाव करने की कोशिश की तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर तलवारों व डंडों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार हमलावरों ने उस पर हमला कर उसके गले से सोने की चेन व जैकेट की जेब से 30 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसी दौरान उसका मुंशी प्रिंस उसकी मदद करने आया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। बाद में हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए।
जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि थाना सोहाना थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद
विज्ञापन