फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   deadbody found on railway track

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक पर मिली लाश

Mon, 20 Jan 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
deadbody found on railway track
जीरकपुर। जीरकपुर-पंचकूला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक के पास पुलिस को एक व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी पहचान न होने के कारण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी में तैनात एसआई गुरदर्शन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली कि जीरकपुर-पंचकूला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची, जिसने जख्मी हालत में व्यक्ति को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक से मिली मृतक की उम्र 40 से 45 साल है, जिसने हरे रंग का स्वेटर और ग्रे रंग की कैप्री पहनी हुई है। वहीं, मृतक के पहने कपड़ों में से उसकी पहचान को लेकर कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, इसलिए लाश को 72 घंटों के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच अधिकारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक की मौत के असल कारणों का पता नहीं चल सकता है, परंतु हादसे वाली जगह पर काफी खून बिखरा पड़ा था जिससे यह सामने आया है कि कुछ लोगों ने मृतक को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed