फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body of missing youth found in factory for three days, family creates ruckus

Mohali News: तीन दिन से लापता युवक का फैक्टरी में मिला शव, परिवार ने किया हंगामा

Mon, 26 Jun 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in factory for three days, family creates ruckus
डेराबस्सी। तीन दिन लापता 19 वर्षीय युवक का शव फैक्टरी में मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक युवक के परिजनों ने हैबत रोड पर स्थित क्रॉप केयर पेस्टिसाइड नमक फैक्टरी मालिक व ठेकेदार के खिलाफ उसकी हत्या करने के आरोप लगाए। यूपी के बदायूं निवासी मृतक शगुन करीब एक महीने पहले ही फैक्टरी में काम पर लगा था। शगुन जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने फैक्टरी पहुंचकर कंपनी के मालिक व ठेकेदार से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही लेकिन उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। जिस पर परिवार ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक ने पहले कहा था कि फैक्टरी के कैमरे खराब हैं। बाद में बात को गोलमोल करते हुए कहा कि शगुन दोपहर के समय ही फैक्टरी से बाहर चला गया था। इसके बाद से वह फैक्टरी के अंदर वापस नहीं आया।
विज्ञापन

मृतक शगुन के परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिकों व ठेकेदार द्वारा बार-बार झूठ बोले जाने पर शक की सुई उनकी तरफ इशारा कर रही थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। वह एक महीना पहले ही यहां रहने के लिए आया था। मृतक शगुन के पिता चंद्र प्रताप ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और शगुन सबसे बड़ा था और वह एक महीना पहले ही यहां डेराबस्सी में अपने चाचा के पास काम की तलाश में आया था और 15 दिन पहले ही उसने बरवाला सड़क पर स्थित एक फैक्टरी में बतौर हेल्पर काम शुरू किया था। शगुन सुबह 7.30 बजे नौकरी पर गया था। जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने शगुन को ढूंढना शुरू किया तो वह फैक्टरी गए जहां ठेकेदार व मालिक ने उन्हें कहां के वह तो लंच टाइम में ही चला गया था। इसके बाद वह कहीं नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस थाना डेराबस्सी में दर्ज करवाई। परिजनों ने बताया कि शगुन के पास एक मोबाइल भी था जो पिछले दो दिन से बंद आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी लेकिन शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed