{"_id":"5f0e195b8ebc3e6373140eda","slug":"dead-body-missing-of-youth-found-from-sewerage-line-housemates-say-killed-mohali-news-pkl3813505189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज लाइन से मिला सात दिन से लापता युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज लाइन से मिला सात दिन से लापता युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या हुई
विज्ञापन
मोहाली। करीब सात दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव मंगलवा को संदिग्ध हालत में सेक्टर-83 स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक सीवरेज लाइन से बरामद हुआ है। मृतक के परिवार का आरोप है कि किसी ने 60 हजार रुपये छीनकर पूरी प्लानिंग से युवक की हत्या की है। क्योंकि उसके पास 60 हजार रुपये थे।
मृतक की पहचान 24 साल के सतीश कुमार के रूप हुई है। वह सोहाना में अपनी बहन के पास रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। थाना सोहाना के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सतीश मकानों में पीओपी लगाने का काम करता था। उसने मोहाली के पास लगते गांव चुन्नी में ठेका लेकर काम शुरू किया हुआ था। इसी दौरान 6 जुलाई को उसने जिस मकान में काम कर रहा था उस मकान मालिक से एडवांस सामान आदि लाने के लिए 60 हजार रुपये लिए थे। लेकिन उसके बाद से शाम को वह घर ही नहीं पहुंचा। उस दिन परिवार वाले पूरी रात परेशान होते रहे। उसके बाद उन्होंने सोहाना थाने को शिकायत दे दी थी। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
इसके बाद 13 जुलाई को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन में तैरता हुआ उसका शव मिला। इस दौरान वहां काम करने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान के लिए उसके परिजनों को बुलाया। इसके बाद उसके परिजनों ने मृतक के हाथ पर बने टैैटू से उसकी पहचान कर ली।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें संदेह है कि उसके चार जानकार साथी जो कि उनके परिवार के करीबी हैं। उन्होंने 6 जुलाई की शाम सतीश के साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद पैसों के लिए उसकी हत्या कर दी गई है। क्योंकि उसी दिन से सतीश गायब था। परिजनों ने सतीश के जानकारों की पहचान और उनके मोबाइल नंबर पुलिस को दे दिए हैं। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।