{"_id":"687ea4458f5c78b05b058413","slug":"dc-heard-the-problems-said-administration-will-not-let-industrialists-face-any-problems-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131462-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डीसी ने सुनी समस्याएं, कहा- उद्योगपतियों को समस्याएं नहीं आने देगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डीसी ने सुनी समस्याएं, कहा- उद्योगपतियों को समस्याएं नहीं आने देगा प्रशासन
विज्ञापन
मोहाली। औद्योगिक संगठनों की चिंताओंं को दूर करने के लिए सोमवार को डीसी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में पीएसआईईसी (पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन) उद्योग विभाग और जिले के विभिन्न फोकल प्वॉइंट्स और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीसी कोमल मित्तल ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत निपटाया जाएगा, जबकि जिन समस्याओं के लिए राज्य सरकार की आवश्यकता है, उन्हें उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
डेराबस्सी-बरवाला रोड का अधूरा निर्माण, फोकल प्वॉइंट में सीवर लाइनों की सफाई, स्टॉर्म सीवर सिस्टम की जरूरत, लैंडस्केपिंग और ईएसआई डिस्पेंसरी की देखरेख जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस पर डीसी ने बताया कि मुबारकपुर से रामगढ़ तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वर्तमान ईएसआई डिस्पेंसरी को एक पूर्ण अस्पताल में अपग्रेड करने पर विचार किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास लंबित है।
बैठक में एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान मुकेश बांसल, जनरल सेक्रेटरी दिलप्रीत सिंह बोपाराय, डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान विजय मित्तल, सचिव राकेश अग्रवाल, चनालो इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव डॉ. शेखर जिंदल और जिला उद्योग केंद्र के जीएम अर्शजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने रखी मांग
ट्रैफिक को कम करने के लिए एयरपोर्ट रोड के समानांतर सड़कें बनाने, पेड़ों की छंटाई, कूड़ा संग्रहण में सुधार, पार्कों की देखभाल और जलभराव जैसी समस्याएं प्रतिनिधियों ने रखी। डीसी ने बताया कि नाईपर से बलौंगी तक सड़क मार्ग और फेज 1 से फेज 8 तक सड़क चौड़ीकरण पर पहले से काम चल रहा है। अन्य मुद्दों पर नगर निगम मोहाल़ी को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा डीसी ने पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम के प्रतिनिधि बिक्रमजीत सिंह को निर्देश दिए कि पीएसआईईसी के अधीन आने वाले सभी मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाए।